फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से बिजली की दरों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में सपा सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में पार्टी गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी बिजली की दरें बढ़ाने का विरोध किया है।
सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में बेहताशा वृद्घि की है। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की जनता परेशान होगी। जीएसटी एवं नोटबंदी से परेशान किसानों पर महंगाई की नई मार बिजली की दरें बढ़ाकर की गई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सात दिसंबर को सुबह 9.30 बजे डीएम कार्यालय के बाहर सपा नेता एकत्रित होंगे।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम नेहा शर्मा को सौंपेंगे। सपा सांसद अक्षय यादव मौजूद रहेंगे। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की पुत्तू सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बिजली की दरें बढ़ाने का विरोध किया गया। जिला मंत्री नवल सिंह एडवोकेट ने कहा बिजली की दरें बढ़ाने से गांव की गरीब जनता प्रभाीवत होगी।
180 रुपया मासिक से बढ़ाकर तीन सौ रुपये करने का विरोध किया। उन्होंने बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की। ं दिनेश शंखवार, प्रभूदयाल, सोमेश कुमार, सोनू चक, प्रमोद गर्ग, राजपाल सिंह माहौर, रमेशचंद्र राजपूत, राजीव राजपूत, मथुरी प्रसाद वर्मा, सुनील सविता, सुनील वर्मा, रूमाल सिंह मौजूद रहे।