फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ा, 13 भर्ती

विज्ञापन
पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दी हैं। एकबार फिर से डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पर 13 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें से तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में विमल कुमार, रामदीन, मोहम्मद आजम, रजनी, एकता, नेत्रपाल, प्यारेलाल, शमा, पिंकी, लोंगश्री, नेहा, जगतपाल व गरिमा आदि को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। यहां रजनी, रामदीन व लोंगश्री को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में सोमवार को सांस से पीड़ित होने पर छह तथा बुखार से पीड़ित होने पर तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ के पास सबसे अधिक निमोनिया के 40 मरीज पहुंचे। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि सर्दी जुकाम से पीड़ित होने पर 61 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके अतिरिक्त फिजीशियन व अन्य डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


कोल्ड डायरिया में लूज मोशंस, भूख न लगना, कपकपी लगना, बॉडी में पानी की कमी के साथ पैरों में ऐठन, दिन भर सुस्ती बने रहना, पेटदर्द आदि की समस्याएं बढ़ जाती हैं। वहीं अधिक ठंड में निमोनिया की भी समस्या काफी बढ़ जाती है। फेफड़े में संक्रमण और लगातार खांसी आना, सांस तेज चलना, चेहरा नीला पड़ना आदि लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टरों से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें