फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सोनी शिवहरे के समर्थन में अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह व महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने वोट मांगे।
प्रताप काम्पलेक्स में चुनावी सभा में रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जनता मतदान वाले दिन अपने घरों से अधिक से अधिक संख्या में निकले और भारी संख्या में मतदान करें। निकाय चुनाव में जितने भी प्रत्याशी खडे़ हैं तो जनता समझ ले कि प्रत्याशी नहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी स्वंय इस चुनाव को लड़ रही है।
इसका सीधा लाभ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को मिलने जा रहा है। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने व्यापारियों से वोट अपील की। भाजपा नेता का स्वागत विल्सन गुप्ता, अजय अजय गुप्ता भोले, आदेश पोरवाल, विपिन शिवहरे, मोहन शिवहरे, रिंकू राना, सोनी राजपूत ने स्वागत किया।