फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर रहेगी प्राथमिक उपचार की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए तैनात कर्मचारियों को हर बूथ पर प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मेडिकल किट हर बस्ते में रखे जाने का फैसला लिया है। निकाय कर्मियों के लिए मतदान वाले दिन प्रयोग में आने वाली सामग्री के थैले बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के लिए तीसरे चरण में जिले के तीन पालिका, तीन नगर पंचायतों के साथ फिरोजाबाद नगर निगम में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी। डीएम नेहा शर्मा ने सीएमओ डा.एसके दीक्षित को सभी बूथों पर आने वाले कर्मचारियों के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।

बूथों पर जाने वाली टीम के पास प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। किट में चोट लगने पर बैंडेड, कॉटन, ट्यूब के साथ घाव सुखाने के लिए एंटीबायटिक दवाएं रहेंगी। पेट में दर्द के साथ बुखार, सर्दी जुकाम की दवाओं का प्रबंध किट में होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम से चुनाव होने के कारण बूथ बनाने की सामग्री लिफाफों में पैक करने, स्टांप पैड, तांबे के तार के साथ ही सीलिंग की सामग्री, माचिस, गोंद के साथ ब्लेड की व्यवस्था रहेगी। ताकि बूथ पर सामग्री मंगाने की जरूरत न पड़े। बूथ का थैला तैयार कराने की जिम्मेदारी डीडीओ अरविंद चंद्र जैन को सौंपी गई है। शुक्रवार को विकास भवन का स्टाफ कर्मचारियों के बस्ते तैयार करने में जुटा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें