फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी-राजधानी से टकराए मवेशी

विज्ञापन
train
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। कानपुर रेलखंड पर टूंडला-फिरोजाबाद स्टेशनों के बी मवेशियों के टकराने से शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस रुक गईं। ट्रेनों के सामने आए मवेशियों के चीथडे़ उड़ गए। चालक ने इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को निकाल कर ट्रेनों को रवाना किया।
विज्ञापन


कानपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 12033 शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार सुबह 8.15 बजे करीब फिरोजाबाद से निकलकर हिरनगांव स्टेशन के पास पहुंची थी कि अचानक रेल ट्रैक पर नीलगायों का झुंड आ गया। ट्रेन से टकराकर एक नीलगाय के चीथड़ेे उड़ गये। चालक ने ट्रेन को रोक कर टूंडला नियंत्रण कक्ष सूचना देकर इंजन में फंसे अवशेषों को बाहर निकाला। इसके चलते 10 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई।

दूसरी घटना बुधवार सुबह 8.45 बजे करीब टूंडला स्टेशन के पास हुई। डिब्रूगढ़ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से टूंडला के निकट पूर्वी र्क्रासिंग के पास अचानक ट्रेन के आगे मवेशी आ गया। ट्रेन से मवेशी के टकराते ही इंजन का प्रेशर पाइप के फटने से ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने तत्काल नियंत्रण कक्ष सूचना दी। ट्रेन में चल रहे तकनीशियनों ने प्रेशर पाइप मारम्मत कर 10 मिनट बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें