फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से धान लूट के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात एक ट्रक से धान लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आई 20 कार से आठ बोरा धान भी बरामद किया है। मामला जब थाने पहुंचा तो ट्रक मालिक ने कोई भी कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति में है।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के समीप निवास कर रहे विजय पाल सिंह का धान रविवार को तिर्वा से सिरसागंज मार्ग स्थित भगवती राइस मिल आ रहा था। इसी बीच रास्ते में ट्रक पर चढे़ कुछ लोगों ने धान की बोरियां ट्रक से फेंकना शुरू कर दिया। चालक को जानकारी हुई तो उसने तेजी से ट्रक को भगाकर मिल के समीप खड़ा कर दिया।

इस बीच पुलिस को धान लूट की सूचना दे दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दौड़ लगा दी। सिरसागंज मार्ग के पास एक आई 20 कार से आठ बोरियां धान की बरामद कर लीं। उसमें बैठे तीनों लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। पकडे़ गए लोगों ने बताया कि वह मार्ग से गुजर रहे थे। उन्हें सड़क पर बोरियां दिखीं। उन्होंने कोई लूट नहीं की है। बाद में विजय सिंह ने तहरीर देकर चोरी और लूट की कोई घटना न होने से इंकार किया। कहा है कि बोरियां खुद ही ट्रक से गिर गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें