फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबगों के खौफ के चलते दहशत में दलित परिवार, पलायन को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव विनायकपुर में दबंगो के खौफ के चलते दहशत में आया दलित परिवार अब गांव से पलायन करने की बात कह रहा है। शनिवार रात को दबंगो ने दलित की भूमि पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देव प्रतिमा स्थापित कर दी थी। अभी तक पुलिस ने प्रतिमा को वहां से नहीं हटवाया है।
विज्ञापन


शनिवार की रात गांव विनायकपुर में दबंग प्रधानपति व उसके साथियों ने विधवा दलित अनीता देवी की भूमि पर जबरिया कब्जा किए जाने के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर देव प्रतिमा स्थापित कर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पति शिवानंद यादव, गौरव, मुनीश, अवनीश, यशपाल, अजय उर्फ चांदा, सोनेलाल, संजय, रमनकांत के विरुद्ध एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया था।

मगर अभी तक भूमि पर स्थापित की गई को नहीं हटवाया गया गया है। न हीं पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार ही किया है। पीड़िता अनीता देवी ने बताया कि दो दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने अभी तक देव प्रतिमा नहीं हटवाई गई है। परिवार दहशत में है। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो परिवार गांव से पलायन करने पर विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें