फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए जैन समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने बसपा से जुड़े जैन समाज के लगभग 40 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। गुरुवार को ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर सभी का स्वागत किया गया। बसपा में महत्वपूर्ण पदों पर रहे छीपीटोला निवासी प्रवीन जैन अपने 40 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा में केवल एक ही समाज को महत्व दिया जाता है, वहां मेहनत करने वालों का कोई महत्व नहीं है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने उनका पटका और माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर विनय पाटनी, प्रमेंद्र जैन, हेमंत भोजवानी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, हरिओम शर्मा, राजकुमार खंडेलवाल, उमेश तिवारी, प्रवेश दीक्षित, वैभव श्रीवास्तव और दिनेश अगरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें