गांव औनपुरा में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। ग्राम नमैनी में दुकान का जंगला तोड़कर 1.45 लाख रुपये की चोरी कर ली। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई है।
दुकान स्वामी शाहिद पुत्र असगर निवासी नमैनी ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात्रि को रात को आठ बजे अपनी दुकान बंद करके दुकान के पीछे ही घर में सोने के लिए चला गया। जिस समय दुकान बंद की उस समय गांव के ही इरफान, अजीत, इशाक, इकरार खड़े हुए थे। जब वह सुबह सोकर उठा तो दुकान का जंगला टूटा हुआ था। दुकान में रखी नगदी गायब थी।
शक के आधार पर जब उसने इरफान को बुलाकर पूछतांछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अजीत, इशाक व इकरार के साथ वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने हिस्से के रुपये भी उसको वापस दिए, लेकिन अन्य लोगों ेन यह रकम वापस नहीं की। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।