फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की सुरक्षा को ट्रेनों में होंगे विशेष इंतजाम

विज्ञापन
ट्रेनों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। भाई दूज पर भाइयों के माथे पर टीका करने को जाने वाली बहनों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी ने विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए दोनों ने संयुक्त सुरक्षा प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


शनिवार को भाई दूज के त्योहार पर दूरदराज से बहने भाई के घर पहुंचेंगी। इसके लिए भाई के घर तक पहुंचने को ट्रेनों में खासी भीड़ रहेगी। बहनों के सामान को उठाईगीरों से बचाने व जेबकटी आदि रोकने के लिए आरपीएफ ने महिला सुरक्षा कर्मियों के पांच अतिरिक्त दस्ते तैयार किए हैं। वहीं जीआरपी के साथ चेकिंग को टीम बनाई हैं। साथ ही पूरे जंक्शन परिसर में लगे 63 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। डॉग स्क्वैड के साथ संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


सायं को ट्रेनों में रही भीड़
भाई दूज पर भाइयों के घर जाने के लिए बहनें शुक्रवार सायं को ही निकल पड़ी। इसके चलते सायं के वक्त ट्रेनों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें