फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय परिवर्तन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। विश्व विख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार भाई दूज से ठाकुरजी के दर्शन का समय परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि शीतकालीन समय के अनुसार 21 अक्तूबर से ठाकुरजी के पट सुबह 8:45 बजे खुलेंगे। 8:55 पर शृंगार आरती के दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा। 12:30 पर फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे राजभोग आरती के दर्शन होंगे। शाम को 4:30 बजे से पुन: दर्शन खुलेंगे। 7:30 बजे शयन भोग आएगा। इसके बाद आठ से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। 8:25 बजे शयन भोग आरती के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें