फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहान अपहरण कांड के तीन आरोपी भेजे जेल

विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
सहावर।
विज्ञापन

छात्र रेहान के मुक्त हो जाने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दो आरोपी सहावर थाना पुलिस ने तथा एक आरोपी बदायूं के दातागंज पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र अपहरण कर्ता प्रदीप कुमार, लालू यादव पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कैलथा अलीगंज एटा को नगला महमूद से बालू खनन के गड्ढों से गिरफ्तार किया था। जबकि विमलेश उर्फ मुखिया निवासी नगला भूरी पटियाली को दातागंज बदायूं से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी पांच हजार का इनामी है। वह पटियाली में हत्या के एक मामले में भी वांछित चल रहा था। वह नाम बदल कर दातागंज क्षेत्र में रह रहा था। वहां की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस, एवं अपहरण में प्रयुक्त बोलेरा गाड़ी भी बरामद हुई। पुलिस ने इन आरोपियों के अलावा पप्पू निवासी कैथल एवं सुनहरी लाल पुत्र खुशहाली लाल निवासी हसनपुर के नाम प्रकाश में आने के बाद उनको भी प्राथमिकी में नामजद किया है। सहावर थाना प्रभारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। जल्द ही ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें