मैनपुरी। नगर के कुंवर आरसी महिला डिग्री कालेज के कस्तूरबा गांधी सभागार में भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ - वीक दि डॉटर ऑफ न्यू इंडिया साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हो गया।
संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। सदर विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू ने इस मुहिम से जुड़कर छात्राओं से कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निचले पायदान से शुरू करने की आवश्यकता है तथा उपस्थित जनसमूह को बेटी बचाने एवं बेटी पढ़ाने के लिए शपथ दिलाई।
सीडीओ विमल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह विषय अति संवेदनशील हैं क्योंकि बेटियों को बचाना तथा पढ़ाना और आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर समाज में प्रतिष्ठित करना होगा। एसडीएम अमित कुमार सिंह ने लिंगानुपात में महिलाओं के गिरते अनुपात पर चिंता व्यक्त की।
महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी जी ने कहा कि भारतीय समाज में कन्याओं के प्रति कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी डा. इंद्रा सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर, सर्वेक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा, अंतर्गत छात्राओं ने नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बेटी बचाने एवं पढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. अलका पाठक ने किया।
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि 10 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे से उनके कालेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत श्लोगन लेखन, पोस्टर, पेंटिंग, खेल, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत प्रधान, सचिव तथा प्रधानाध्यापक बच्चों को 10 अक्तूबर को शपथ दिलाएंगे।