फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण के 20 फीट पुतले का दहन

विज्ञापन
रावण दहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। विजय दशमी पर शनिवार की रात श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में देवी रोड पर राजा का बाग गेट के सामने 20 फीट ऊंचा रावण का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व नगर के प्रमुख मार्गों से रामरथ निकाला गया। रावण का पुतला पंजाबी कालोनी स्थित बाबा रघुवीर दास मंदिर से से निकले हनुमान के स्वरूप ने फूंका। इससे पूर्व रामरथ का जगह जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया।


शनिवार को राजा का बाग मैन गेट पर मेला लगाया गया। समिति के सदस्यों ने 20 फीट ऊंचा रावण के पुतले का निर्माण किया गया। समिति के तत्वाधान में राजा का बाग मैन गेट से राम रथ निकाला गया। यह रथ राजा का बाग, आश्रम रोड, मदार दरवाजा होते हुए वापस राजा का बाग मैन गेट पहुंचा।
विज्ञापन


राम रथ की कई स्थानों पर लोगों ने आरती उतारी। रामरथ गुजरने वाले रास्ते को झंडियों से पाटा गया था। रथ पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम के साथ ही हनुमान के स्वरूप ने रावण का वध किया। रावण वध होते ही जय श्रीराम, अयोध्या पति राम की जय, सियापति राम की जय के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन


इस मौके पर पवन दुने, मदनमोहन पांडेय, आशीष चतुर्वेदी, धीरू राठौर, श्रवण कुमार पांडेय, राघवेंद्र दुबे, आदित्य दुबे, विकास यादव, विवेक यादव, अमन कश्यप आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें