फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से सिपाही की मौत हादसा

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा एटा मार्ग पर रविवार को मैजिक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही अपने गांव जा रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

उदय सिंह निवासी इमलिया कोतवाली देहात एटा पुलिस में सिपाही के पद पर बदायूं में तैनात था। एक दिन पहले ही उसका स्थानांतरण बरेली पुलिस लाइन कर दिया गया। वह रविवार को दोपहर के समय अपनी बाइक से पैत्रक गांव जा रहा था। गंजडुंडवारा एटा मार्ग पर उसकी बाइक को मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। जब उसे जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था तथी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पुलिस कर्मियों की आंखे नम हो गई। मामले की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई। सूचना पर परिवारीजन चिकित्सालय पहुंच गए। उसका शव देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई।

ट्रैक्टर की चपेट में आकर पांच जख्मी
पटियाली/सहावर। पटियाली के ग्राम पहरा मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में ग्राम कुंवरपुर निवासी हरपाल और ग्राम मझोला निवासी कमरुद्दीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिला अस्पताल रेफर किया। सहावर के ग्राम खुदाताल निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी भूदेवी को साथ लेकर बाइक से सहावर आ रहे थे। तहसील के समीप स्कॉर्पियो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सहावर राजा धर्म कांटे के समीप बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार जुबेर(18) पुत्र जान मोहम्मद निवासी गांव खितौली सहावर जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें