फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन के दौरान नहर में तीन युवक डूबे

विज्ञापन
नहर जहां डूबे युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। नगर कोतवाली और कुरावली क्षेत्र में गणेश विसर्जन करने गए तीन युवक नहर के तेज बहाव में डूब गए। कुरावली के गैलानाथ नहर पुल में डूबे दो युवकों में एक जिंदा और दूसरे का शव मिला। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सिंहपुर नहर में डूबे युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव दुर्गपुरा में आयोजित गणेश महोत्सव में सोमवार की शाम लोग बैंड बाजों के साथ नाचते गाते प्रतिमा का विसर्जन करने जीटी रोड स्थित नहर पुल गैलानाथ गए थे। प्रतिमा को नहर में विसर्जन करने के दौरान अचानक अनिल उर्फ अन्नू और राहुल तेज बहाव में बह गए।

दोनों को डूबते देखकर साथियों ने बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर तलाश के बाद ग्रामीणों ने राहुल को जीवित बाहर निकाल लिया। वहीं काफी देर तलाश करने के बाद नहर से अनिल का शव बाहर निकाला गया। युवक की डूबने से हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



इसी तरह थाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम को करहल रोड से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने सिंहपुर नहर गए मोहल्ला गाड़ीवान निवासी योगेश कश्यप तेज बहाव में बह गए। उसे डूबता देखकर मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई। पर, काफी तलाश करने के बाद भी योगेश का कोई पता नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नहर में योगेश की तलाश करा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें