फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर विवाहिता का शव छोड़ कर भागे ससुरालवाले

विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के रघुवीर विहार में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुरालीजन शव को घर के बाहर छोड़ कर भाग खड़े हुए। पड़ोसियों ने विवाहिता के मायकेवालों को सूचित किया। शनिवार की रात आए परिजनों ने जमुनापार पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या को मुकद्दमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के गांव हरदोई निवासी प्रेम सिंह की बेटी रीतू (19) का विवाह रघुवीर विहार के सुरेश चंद केे पुत्र आकाश से आठ माह पहले 28 फरवरी 2017 में हुआ था। पिता प्रेम सिंह का आरोप है कि शनिवार की शाम 6:30 बजे उनके पास रीतू के पड़ोसियों का फोन आया कि बेटी की तबियत खराब हो गई। यहां आकर देखा तो उसका शव ससुराल में घर के बाहर पड़ा था और ससुरालीजन फरार थे।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जमुनापार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर पर पति आकाश, ससुर सुरेश एवं सास मीना देवी के खिलाफ थाना जमुनापार में दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति ने बीटेक कर रखा है और वह प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका की मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका। इसके चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायकेवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें