फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से दिनभर जूझते रहे राहगीर

विज्ञापन
लगा जाम
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर स्थित बाजार में गुरुवार को बृहस्पति बाजार के कारण सड़क व फुटपाथ पर सजी दुकानों के चलते देर शाम तक आगरा रोड पर जाम लगता रहा। इससे राहगीर और वाहन सवार परेशान रहे।
विज्ञापन


नगर के आगरा रोड से लेकर करहल चौराहा तक सड़क से लेकर फुटपाथ तक सजी दुकानों के चलते मार्ग संकरा हो गया है। इसके कारण आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं।

गुरुवार को भी दिनभर जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। शाम को तो साप्ताहिक बाजार के कारण वाहन लेकर लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल रहा। कई बार आधा आधा घंटे तक क्रिश्चियन तिराहा से लेकर करहल चौराहा तक जाम लगा रहा। वहीं नो-इंट्री में वाहनों के बे-रोकटोक प्रवेश के चलते भी जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


बडे़ वाहनों को भी बाजार में फंसे हुए देखा गया। लेनगंज, यादव मार्केट, बजाजा बाजार, लोहामंडी आदि स्थानों पर भी अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ज्योंति तिराहा और नई मंडी के सामने भी कई बार जाम लगा। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें