फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का मरीज मिला, हड़कंप

विज्ञापन
अस्पताल में मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। संक्रामक रोगों के बीच जनपद में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मिल गया है। बेवर क्षेत्र के गांव अछईपुर में 4 माह के नवजात में लक्षण मिलने पर परिजनों ने उसे पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ विभाग में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम अछईपुर निवासी दीपक यादव के चार वर्ष के पुत्र आरजू यादव को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम की शिकायत थी। परिजन मैनपुरी के एक निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज करा रहे थे।

हालत में सुधार न होने पर दो दिन पहले परिजन उसे आगरा ले गए। यहां भी भी जब उसे आराम नहीं मिला तो उसे पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ पीजीआई में बालक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


जिले में वायरल बुखार पूरी तरह से हावी है। वायरल से पीड़ित मरीजों की घर-घर चारपाइयां बिछी हुई हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दो दर्जन से अधिक मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। वहीं 639 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें