फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से बैनामा कराने में फसे भाजपा के जिलाअध्यक्ष्ा

विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दंपति ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। जिलाध्यक्ष पर धोखाधड़ी कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष का कहना है कि उक्त जमीन उन्होंने तीन साल पहले ही खरीदी थी। तब भी विवाद हुआ था। तब उक्त दंपति ने समझौता पत्र लगाया था। साथ ही कोर्ट में भी उक्त समझौते को माना था। यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है।

गांव औरंगाबाद निवासी उदयवीर सिंह यादव ने डीएम यशवंत राव को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया भाजपा जिलाध्यक्ष ने कागजातों में हेराफेरी कर उनकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। इसमें उनके साथ सात अन्य लोग भी शामिल हैं। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर जिलाध्यक्ष यशवंत राव ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का कहना है कि उन्होंने उक्त जमीन तीन साल पहले 2014 में खरीदी थी। तब भी उक्त दंपति ने विवाद किया था। बाद में बैनामा के साथ दंपति ने समझौता पत्र भी कोर्ट में दाखिल किया था। तब से लेकर आज तक कोई विवाद नहीं हुआ। अब अचानक कोर्ट के माध्यम से उक्त दंपति ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी है। यह राजनीतिक साजिश है जिसमेें उनके विरोधी शामिल हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें