औंछा (मैनपुरी)। रास्ते के विवाद में शनिवार को गांव गोपालपुर में प्रधान पति और उनके विरोधी पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।कहासुनी के दौरान दो बार ताबडतोड़ फायरिंग हुई।
हालांकि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ है। पर, गोलियां चलने से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस फायरिंग को पटाखे फोड़े जाने की बात कह रही है। वहीं उसने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया है।
ग्राम प्रधान सरला देवी के पति राजेश यादव व गांव के श्रीकृष्ण, इनाम सिंह तहसीलदार सिंह से बगैर चकरोड रास्ता निकालने को लेकर तनातनी है। प्रधानपति द्वारा जबरदस्ती रास्ता निकालेने का आरोप लगा रहे हैं।
इसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान ही दोनों तरफ से कई राउंड फायर किए गए। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। इधर, शनिवार सुबह फिर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और फिर से फायरिंग होने लगी।
मामले में पुलिस ने प्रधानपति पक्ष के पुष्पेंद्र ,ललित, अवनेश, वीनेश, मनोज, बबलू व दूसरे पक्ष के विनय, मोहब्बत, चरण सिंह, देवेंद्र, मोहर सिंह, हुकुम सिंह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
थाना प्रभारी एसआर गौतम ने बताया कि गांव में रास्ते का विवाद है। फायरिंग की घटना नहीं हुई है। खेतों में मक्का की फसल खड़ी है। रखवाली कर रहे लोग अक्सर पटाखे चलाते रहते हैं।