आगरा। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से समेकित शिक्षा के तहत जिले के जिन विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं बना है, उनके लिए 31 अगस्त से पांच अक्तूबर तक शिविर लगेंगे।
फतेहाबाद तहसील परिसर में 31 अगस्त को, किरावली तहसील परिसर में सात सितंबर को, प्राथमिक विद्यालय विजय नगर में नौ सितंबर को, तहसील परिसर खेरागढ़ में 14 सितंबर को, सदर तहसील परिसर में 16 सितंबर को, बाह तहसील परिसर में 23 सितंबर को, एत्मादपुर तहसील परिसर में 28 सितंबर को और एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप, मिढ़ाकुर, बिचपुरी में पांच अक्तूबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
दिव्यांगता परीक्षण और प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आयु छह से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दिव्यांगता प्रदर्शित करती हुई तीन पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र ले जाना होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने शिविर का कार्यक्रम जारी कर दिया है।