आगरा। महर्षि परशुराम इंटर कालेज में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिलास्तरीय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर-14, 17 और 19 वर्ष में आयोजित की गई। 79 अंकों के साथ संयोजक विद्यालय की टीम विजेता रही। 46 अंक प्राप्त कर एमडी जैन इंटर कालेज और महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज की टीमें संयुक्त रूप से उप विजेता बनीं।
महर्षि परशुराम इंटर कालेज के खिलाड़ियाें ने नौ स्वर्ण, दस रजत और चार कांस्य पदक जीते। एमडी जैन को पांच स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज को चार स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक मिले। अंडर-14 वर्ष में अमन कुमार, रूपेश, करन कुशवाहा, अनिरुद्ध शुक्ला, गौतम कुमार, आदित्य वर्मा, रोशप शाह, अतिन कुमार, गौरव, प्रदीप गौर, अंडर-17 वर्ष में सत्येंद्र बघेल, सनी राठौर, विशाल कुमार, यतेंद्र बघेल, बॉबी पाल, अमन रिषी पाठक, साजिद खान, प्रखर सिंह, मोनू, अंडर-19 वर्ष में राजू पंत, हिमांशु थापा, निखिल अग्रवाल, केशव वर्मा, शिवम चौहान, सिद्धार्थ सिंह, अमन राठौर, जितेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ये सारे खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ शर्मा, जिला क्रीड़ा सचिव डा. चतुर सिंह, डा. मुकेश शर्मा, डा. बीपी सारस्वत, डा. एसडी पांडेय, डा. एसके सिंह, डा. जीएस श्रीवास्तव, डा. रामलखन यादव आदि ने किया। पुरस्कार वितरण मंडलीय क्रीड़ा सचिव डा. अनिल वशिष्ठ और संयोजक विद्यालय के प्रबंधक शलभ शर्मा ने किया। संचालन पंकज शर्मा ने किया।