जसराना। मोहल्ला बनियात में दिन में चार युवक एक मकान में घुस गए। साथ ही महिला से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर युवक फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला बनियात निवासी आशाराम ने थाना जसराना में अजीत यादव, पवन यादव एवं मानिक यादव के साथ एक अन्य युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया है कि गुरुवार को वह सुबह दुकान पर चला गया, उसके बाद लाठी डंडों लेकर चार युवक उसके घर में घुस गए। महिलाओं ने विरोध किया उन्होंने उनकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। अपने को घिरा देख उन्होंने अवैध तमंचों से फायरिंग करते हुए धमकी दे कर भाग गए। सूचना पर आशाराम के साथ कस्बे के अन्य दुकानदार भी पहुंच गए।
वहीं मकान में घुसकर उपद्रव मचाने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।