मथुरा। कांग्रेसियों ने जिला योजना की बैठक से भाजपा की सांसद हेमामालिनी और मंत्रियों के नदारद रहने पर चिंता जाहिर की है। नेताओं ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जिले के विकास के प्रति गंभीर नहीं है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया और शहर कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि जिला योजना की बैठक वर्ष में एक बार होती है, जिसमें विकास कार्य से सबंधित विभिन्न मदों हेतुुुु योजना तय की जाती है। प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजे जाते हैं।
भाजपा के जन प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति ये दर्शाती है कि इनका ध्यान जिले के विकास में न होकर अन्य मामलों में है। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेश भारद्वाज, बिहारीकांत तिवारी, विनोद शर्मा, नूतन बिहारी पारिक, रमेश पंडित, देवेंद्र यादव, तौफिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।