फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन के बावजूद करते मिले बिजली चोरी

विज्ञापन
‌बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली कनेक्शन होने के बावजूद उपभोक्ता बिजली चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। बिजली विभाग की टीमों ने गुरुवार की सुबह पांच बजे चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 59 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नगरीय विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन आरपी वर्मा के निर्देशन में चेकिंग के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं। तीनों टीमों में शामिल एसडीओ, अवर अभियंता व डिसकनेक्शन टीमाें ने सुबह 5.30 बजे से गांधीनगर, हनुमान गंज व आर्यनगर पजाबा में बिजली चोरों की खबर ली। एक्सईएन ने बताया कि चेकिंग के दौरान गांधीनगर, हनुमान गंज में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। विभाग द्वारा थाना उत्तर में एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं।

नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में सुहागनगर, गांधी पार्क व लेबर कालोनी बिजलीघर के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ आरके पुष्कर, एसएन सिंह के नेतृत्व में गठित टीमाें ने अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 15 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। बकाए पर काटे गए कनेक्शन भी चेक किए गए, जिसमें कनेक्शन जुड़े मिलने पर 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रथम डिवीजन द्वारा रामनगर, बड़ी छपैटी, मुरली नगर, नगला भाऊ में चेकिंग के दौरान कुल 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गईं। टीम में अवर अभियंता यशपाल सिंह, अवनीश कुमार, राजकुमार, जितेंद्र कुमार व डिसकनेक्शन टीम के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


नहीं रुक रहे बिजली फाल्ट
फिरोजाबाद। सदर ब्लाक के गांव लुहारी के बिजलीघर की मशीनें अक्सर खराब रहती हैं। लुहारी के बिजलीघर से फतेहपुर, नूरपुर, बिलहना, बालचंदपुर, नगला मुल्ला, चकरपुर, लढुपुर, गढैया, शेरपुर, सलेमपुर, करकोली सहित दो दर्जन गांव में विद्युत आपूर्ति की जाती है। विभाग ने इसके अतिरिक्त और गांव भी जोड़ दिए हैं। ऐसे में अधिक लोड और जर्जर हालत में पहुंच चुकी मशीनें जवाब दे जाती हैं। आए दिन मशीनें खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें