फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षामित्रों ने झोली फैलाकर सड़कों पर मांगी भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। समायोजन रद्द होने के बाद से आंदोलन कर रहे महिला व पुरुष शिक्षामित्रों ने मंगलवार को सड़कों पर भीख मांग कर पैसे जमा किए। इससे पहले उन्होंने नारेबाजी करते हुए विद्यालय बंद कराए, फिर बीएसए कार्यालय में ताला डाल कर धरना प्रदर्शन किया। गुस्साए शिक्षामित्रों का कहना है कि भीख में मिले पैसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे।
विज्ञापन



शिक्षामित्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह विद्यालयों में तालाबंदी के बाद बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। दोपहर बाद बड़ी संख्या में शिक्षामित्र सड़क पर आ गए। महिला शिक्षामित्रों ने अपनी झोली फैलाकर भीख मंागनी शुरू की तो आसपास राहगीरों की भीड़ लग गई। वाहनों पर सवार लोग भी विरोध का यह तरीका देख चर्चा करने लग गए। इस दौरान शिक्षामित्रों ने भीख मांगकर 2884 रुपये एकत्र किए। इसके बाद जमा किए गए पैसे मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए जाने का ऐलान कि या गया।


उधर, शिक्षामित्रों ने बैठक कर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर संयोजक दुष्यंत सारस्वत, खेमसिंह चौधरी, मुकेश उपाध्याय, राजकुमार चौधरी, शिवकुमार शर्मा, रमाकांत चौधरी, पंकज निषाद, गिरधारी लाल शर्मा, सतीश सैनी, लक्ष्मी यादव, सीमा चौधरी, मीनू शर्मा, ब्रजलता, राजेंद्र पटेल, राकेश कुमार, मालती देवी, संजय पाठक, दिनेश चौधरी, वेदप्रकाश, हरीबाबू, हाकिम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


वाहनों की लंबी कतार लगी, जाम
मथुरा। शिक्षा मित्रों के आंदोलन से धौली प्याऊ क्षेत्र में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते लोगों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें