फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड-2013 की कापियों की स्क्रीनिंग 30 तक खत्म होगी

विज्ञापन
agra university - फोटो : agra university
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय बीएड-2013 की कापियों की स्क्रीनिंग करा रहा है। यह कार्य समापन की ओर है। 30 जुलाई तक कार्य पूरा होने की संभावना है। इसके बाद परिणाम तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन


कापियाें की स्क्रीनिंग और परिणाम तैयार कराने पर बीएड-2013 फर्जीवाड़े में तमाम तथ्य सामने आएगा। पता चल जाएगा कि परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ाने का खेल किस स्तर से किया गया। सवा लाख के करीब कापियों की स्क्रीनिंग का कार्य कराया जा रहा है। 15 से अधिक कर्मचारियाें की ड्यूटी इस कार्य में लगाई गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने नया परिणाम तैयार कराएगी। इसके बाद पूर्व परीक्षा परिणाम से मिलान करके देखेगी कि कितने परीक्षार्थियों के प्राप्तांक में अंतर आ रहा है। इसके बाद मामला परीक्षा समिति में रखा जाएगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि परीक्षा समिति बीएड 2013 के संशोधित परिणाम जारी करने पर निर्णय लेगी। इस प्रक्रिया में नंबर बढ़ाने के दोषी भी पकड़ में आ जाएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें