फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया

विज्ञापन
जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार को गुजरात संपर्क क्रांति में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। मथुरा जंक्शन पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने जच्चा बच्चा को उतारकर महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कासगंज निवासी जुबेल हसन गर्भवती पत्नी जीनत के साथ गुजरात संपर्क क्रांति के जनरल कोच में बैठकर बड़ौदा जा रहे थे। दोपहर दो बजे कोसीकलां के निकट जीनत को प्रसव पीड़ा हुई तो जुबेल ने रेलवे जंक्शन व कंट्रोल रूम को सूचना दी। चिकित्सक 102 एम्बुलेंस के साथ जंक्शन पहुंच गए।

जंक्शन पर आने से पहले ही जीनत ने बालिका को जन्म दे दिया। थोड़ी देर में ट्रेन जंक्शन पहुंच गई। चिकित्सक व 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने जच्चा बच्चा को उतारा और महिला अस्पताल लेकर आए। 102 एम्बुलेंस के प्रभारी योगेंद्र भदौरिया ने बताया कि महिला व बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें