फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार क्रांति का इंजन फेल

विज्ञापन
edg
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नई-दिल्ली से बिहार जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का सोमवार रात इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब एक घंटे तक कानपुर रेलखंड पर खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी के इंजन को लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


रात करीब सवा नौ बजे नई-दिल्ली से बिहार जा रही 12394 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कानपुर रेलखंड के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से आगे निकली तभी ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

चालक किसी तरह ट्रेन को धीमी गति से कौरारा रेलवे स्टेशन की लूप लाइन तक ले गया। कौरारा पर पहुंचने पर इंजन ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया। इस पर चालक ने नियंत्रण कक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन को ट्रेन में लगाने के बाद ही सवा दस बजे आगे बढ़ाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें