फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर छात्रों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अब पढ़ाई में कमजोर छात्रों को सरकार निशुल्क कोचिंग प्रदान करेगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत रेमेडियल कोचिंग की शुरूआत की गई है। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय की पढ़ाई कराई जाएगी। इसी सत्र से यह व्यवस्था लागू होगी। गुरुवार को इसके लिए जीआईसी में शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शुरू की जी रही इस कोचिंग की अवधि 15 जुलाई से 30 अक्टूबर तक रखी गई है। 14 से 18 वर्ष की आयु के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। जिनकी पकड़ अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में कमजोर होगी। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए ही है।

इन्हें राजकीय विद्यालय के शिक्षक ही पढ़ाएंगे। प्रत्येक सरकारी विद्यालय से संबंधित विषयों से तीन शिक्षक चयनित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों को दो हजार रुपया मानदेय दिया जाएगा। रेमेडियल कोचिंग के माध्यम से सरकार की मंशा छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें