फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर और डीसीएम में

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। नेशनल हाईवे पर टूंडला ओवरब्रिज के पास बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम एक डंपर से टकरा गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग बालीजी के दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद थाना क्षेत्र के सकुल्लागंज निवासी मुन्नालाल डीसीएम से अपने रिश्तेदार और ग्रामीणों के साथ राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए थे। सभी श्रद्धालु घर लौट रहे थे।

बुधवार सुबह जब वे टूंडला स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी डीसीएम चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम मिट्टी से भरे डंपर से टकरा गई। लोगों की चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां गंभीर रूप से घायल शिववीर सिंह, नीता सिंह निवासी सरईया थाना मऊदरबाजा जिला फर्रुखाबाद, सुनील निासी सकुल्लागंज शाहजहांपुर, रामबेटी, मुन्नालाल निवासी वंशाई शाहजहांपुर, नीरज निवासी शाहजहांपुर, श्रीराम निवासी निवाड़ी, राजीव निवासी नूर दरवाजा शाहजहांपुर को भर्ती कराया गया, जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर दोपहर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें