मतदान का इंतजार करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव जरौलीकलां में राशन दुकान के आवंटन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। हंगामे की सूचना पर गांव में कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अभिरक्षा में मतदान कराकर आवंटन प्रक्रिया पूरी करायी गई। धीरज को राशन की दुकान मिली।
बुधवार को गांव जरौलीकलां में राशन दुकान का आवंटन को लेकर खंड विकास कार्यालय के अध्धिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तथा आवंटन प्रक्रिया शुरू करायी गयी। ग्राम पंचायत के गांव नगला हंसी, नगला हरिश्चन्द्र, शंकरपुर, नगला गोला व जरौलीकलां आदि के ग्रामीणों ने भाग लिया। आवंटन प्रक्रिया शुरू होते ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा होते देख मौजूद पुलिस ने तत्काल वायरलेस से सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया।
टूंडला पुलिस के अलावा क्यूआरटी और पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराते हुए आवंटन प्रक्रिया शुरू करायी। मतदान में धीरज कुमार पुत्र्त्र रामविलास निवासी नगला हंसी को 1244 मत मिले, जबकि नगला हरिश्चन्द्र निवासी प्रदीप कुमार को 1222 मत मिले। धीरज कुमार को 22 मत अधिक मिलने पर राशन की दुकान आवंटित कर दी गई।