फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर नष्ट किए 620 असलाह

विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न थानों में रखे विभिन्न अपराधों से संबंधित असलाह एवं कारतूसों को जिला पुलिस के द्वारा नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। डीजीपी के निर्देश पर यह कार्य शुरू किया गया है। गुरुवार को पुलिस लाइन में असलाह और कारतूसों को तोड़कर जमीदोज किया गया। न्यायालय की अनुमति के बाद गुरुवार को 620 अवैध असलाह एवं कारतूसों को नष्ट किया गया।

जिले के थानों में सन 1985 के बाद से विभिन्न मामलों में बरामद किए गए असलाह और कारतूसों को नष्ट किया। जिनके मुकदमों का निस्तारण न्यायालय के द्वारा हो चुका है। जिन मुकदमों का निस्तारण नहीं हुआ है उन मामलों के बरामद असलाह थाने में सुरक्षित हैं। सीओ शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में इन असलाह और कारतूसों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले असलाह की नाल और बट को लोहार से तुड़वाया गया। फिर जेसीबी से जमीन में गड्ढे खोदवाकर नष्ट हथियारों को जमीदोज किया गया और हथियारों के अवशेष शीघ्र नष्ट हों इसके लिए नमक भी डलवाया गया। सीओ शैलेंद्र लाल ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। गंजडुडवारा के 63, अमांपुर के 157,पटियाली के 44,सिढ़पुरा के 41,ढोलना के 70, सोरों के 162 एवं कासगंज के 83 असलाह नष्ट हुए हैं। जिनके नष्ट करने की अनुमति न्यायालय ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें