फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाला धरा

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूटपाट के प्रयास में पकड़ा गया लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर दिनदहाडे़ बाइक से आए चार युवकों ने सेल्समैन से नकदी लूटने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि तीन भाग निकले। सूचना पर पहुंचे यूपी-100 के पुलिसकर्मी युवक को हिरासत में लेकर थाने गए। पेट्रेाल पंप संचालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में स्थित आरडी गुप्ता पेट्रोल पंप के मालिक घनश्याम दास गुप्ता का सोहन फिलिंग स्टेशन के नाम से एक पंप आगरा रोड थाना दन्नाहार क्षेत्र में भी है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब उनका पुत्र रोहित पेट्रोल पंप पर बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने सेल्समैन से नकदी लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे।

इस बीच वहां मौजूद कर्मियों व अन्य लोग बदमाशों पर हमलावर हो गए। लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर आए यूपी-100 के पुलिसकर्मी के हवाले उसे कर दिया। पकड़ा गया युवक रंजीत निवासी गांव ठलौआपुर कोतवाली है। पुलिस इस युवक से फरार हुए साथियों आदि की पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर भागे हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सोहन फिलिंग स्टेशन पर जब बदमाश लूट करने की कोशिश कर रहे थे। तब वहां रोहित का पालतू कुत्ता भी मौजूद था। भाग रहे एक बदमाश को उसी कुत्ते ने घेरकर लोगों से पकड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें