फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में तबाड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव अबाहार मढैया में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मामला शांत होने के बाद एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को पकड़ कर थाने ले गई।ॉ
विज्ञापन


गांव अबाहार मढैया निवासी सोबरन सिंह और रामखिलाड़ी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उक्त विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।

पुलिस के वापस लौटने के बाद करीब 10 बजे एक बार फिर दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस एक पक्ष के सोबरन सिंह और दूसरे पक्ष के रामखिलाड़ी को पकड़ कर थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें