फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सिटी बसों में लगेंगे वीटीएस और कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महात्मा गांधी मार्ग पर चल रहीं 20 सिटी बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) और कैमरा लगाने का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। छह महीने के पायलट प्रोजेक्ट में बस की रफ्तार और रूट की जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। इन निर्देशों के साथ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बैठक में कमिश्नर के राममोहन राव ने ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर कैंप कार्यालय पर हुई आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बैठक में कमिश्नर ने कहा कि चालक, परिचालकों द्वारा निर्धारित रूट पर बसें नहीं चलाने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने सर्विसेज के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए कि आरटीओ से जांच कराएं कि सिटी बसों में कितने यात्री बैठ रहे हैं और कितनों का टिकट बन रहा है।

15 दिन में इसकी रिपोर्ट देनी होगी। बसों के रूट, टाइम टेबिल, घाटे वाले रूट, फायदे वाले रूट और बसों की कमियों पर भी रिपोर्ट देनी होगी। बसों की आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली मरम्मत पर हो रहे खर्च को भी कम करने को कहा गया। आगरा और मथुरा के पर्यटन स्थलों पर गाइड सहित भ्रमण कराने की व्यवस्था का अध्ययन किया जाए, जिससे ऐसे रूट पर बसें चलाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें