फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधवाओं को नहीं मिल रहा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ, तहसील और विकास भवन के चक्कर लगाकर हो रहीं परेशान

Sat, 11 Apr 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। तीन साल में 30 बार से ज्यादा विकास भवन के चक्कर लग गए। अधिकारी और कर्मचारी सही से कोई जानकारी नहीं देते। कुछ पूछने की इच्छा नहीं होती लेकिन बच्चों के सामने जीवन यापन का संकट फिर से उन्हें मजबूर कर देता है। आवेदन के बाद आज तक मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का पैसा नहीं आया है। यह पीड़ा सैंया ब्लाक के गांव छत्तपुरा निवासी सीमा की है।
विज्ञापन

विकास भवन में आईं सीमा ने बताया कि पति मजदूरी करते थे। तीन साल पहले उनकी मृत्यु हो गई। छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। दो का मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पंजीकरण कराया था। खाते में रकम नहीं आ रही है। एक आर आने-जाने में 250 रुपये खर्च हो जाता है। यह कहानी अकेली सीमा की नहीं है।
शुक्रवार को विकास भवन पहुंची दहतौरा निवासी रेखा राजपूत ने बताया कि डेढ़ साल पहले पति की मौत हो गई। उसके दो महीने बाद योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। कर्मचारी से पूछो तो अधिकारी के पास और अधिकारी से पूछो तो कर्मचारी के पास भेज दिया जाता है। एक साल में सात से ज्यादा चक्कर तहसील और विकास भवन के लगा चुकी हैं।
विज्ञापन

सभी को लाभ मिलने का दावा
जिले में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के जो लाभार्थी हैं, सभी को हर माह लाभ मिल रहा है। जिनके खाते में डीबीटी और आधार सीडिंग की समस्या है उनकी किश्त रुक जाती है। लेकिन ऐसा कोई है नहीं। महिलाओं के आरोप निराधार हैं। - अतुल सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें