फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन 600 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए

Sun, 26 Jun 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
BEd counseling - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में चल रही बीएड काउंसलिंग शनिवार को समाप्त हो गई। आखिरी दिन 600 अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए। इसमें छूटे हुए अभ्यर्थी अधिक थे। यह सोमवार तक कालेज लॉक कर सकेंगे। छह जून से खंदारी कैंपस के तीन संस्थानों में काउंसलिंग चल रही थी। करीब 2.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इस वर्ष भी करीब 60 फीसदी सीटें खाली रह गईं। दूरस्थ क्षेत्रोें के निजी कालेजों का हाल बुरा है। किसी में 15 फीसदी से अधिक सीटें नहीं भर पाई हैं। 
विज्ञापन


एमएड की काउंसलिंग स्थगित
एमएड में प्रवेश के लिए 28 जून से काउंसलिंग होनी थी। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पीआरओ गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से काउंसलिंग स्थगित की गई है। नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। एमएड 2014-15 की प्रवेश परीक्षा में 500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें