फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरेली-आगरा एक्सप्रेसवे का 60 फीसदी कार्य पूरा, अगले साल होगा शुरू

विज्ञापन
आगरा बरेली एक्सप्रेसवे का तेजी से हो रहा कार्य। अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। बरेली-आगरा एक्सप्रेस वे अगले साल लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) एक्सप्रेसवे पर तेजी से निर्माण कार्य कर रहा है। दो चरणों का कार्य 60 फीसदी पूरा हो गया है। इसके बनने से आगरा समेत आसपास के 15 जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। दो से ढाई घंटे में आगरा से बरेली तक का सफर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला मिश्रा ने बताया कि आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) की दूरी 228 किमी है। यह चार लेन वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। पहले चरण में मथुरा से हाथरस है, इसकी दूरी 66 किमी है। ये लगभग पूरा हो गया है। दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज 58 किमी है। इसका 60 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। कुछ दूरी पर वाहनों का संचालन भी हो रहा है। कासगंज से बदायूं 46 किमी है, इसका 20 फीसदी कार्य हो गया है। चौथे चरण में बदायूं से बरेली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। परियोजना निदेशक आगरा संदीप यादव ने बताया कि ग्रीन एक्सप्रेसवे के पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अगले वर्ष तक इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

इन जिलों के लोगों को मिलेगी राहत
एक्सप्रेसवे आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली को जोड़ेगा। इसके आसपास के जिलों के लोगों को भी सुविधा होगी। इसकी लागत 7700 करोड़ रुपये है। इस पर 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 5 बड़े पुल और 6 रेल ओवरब्रिज भी बन रहे हैं। आगरा और मथुरा से बरेली के लिए तेज कनेक्टिविटी हो जाएगी। जाम से मुक्ति मिलेगी और समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें