फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 60 फीसदी कॉलेजों ने नहीं कराए प्रैक्टिकल, अटक सकता है परिणाम

विज्ञापन
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर के परिणाम में प्रयोगात्मक परीक्षाएं रोड़ा बन सकती है। अंतिम तिथि में मात्र तीन दिन शेष हैं और अब तक 60 प्रतिशत कॉलेजों ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं कराई हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक दर्ज न होने से परिणाम घोषित करने में भी विलंब होगा।
विज्ञापन


स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, तृतीय और पंचम एवं परास्नातक स्तर के एमए, एमएससी, एमकाम प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22 दिसंबर को समाप्त हो गईं थीं। परीक्षा के बीच में 15 दिसंबर से खंदारी परिसर और संस्कृति भवन के 6 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया। 12 लाख उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होना है। वहीं, परीक्षा के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा भी शुरू करा दी गई थीं। कॉलेजों को 31 दिसंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी गई थी। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया। इस वजह से प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओम प्रकाश ने बताया कि कालेजों को 10 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा करानी है। शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार से कालेज खुल जाएंगे, इससे प्रयोगात्मक परीक्षा में समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें