फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मिले 60 नए कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6170 हुआ

Thu, 08 Oct 2020 06:56 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

ताजनगरी में 60 नए मरीज और मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा गुरुवार को 6170 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 73 नए मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कुल 5509 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 129 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। 532 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें 267 मरीज होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। जिले में 209785 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


स्वस्थ होने की दर 89.29 प्रतिशत
संक्रमितों की संख्या घटने और डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ने से मरीजों के स्वस्थ दर होने की दर 89.29 प्रतिशत हो गई है। प्रति 100 सैंपल में तीन मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि प्रति 100 संक्रमितों में दो मरीजों की मृत्यु हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें