फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इतनी ऊंचाई से कांप उठेंगे पैर, जितनी से इन 60 एनसीसी कैडेटों ने लगाई छलांग; 30 बेटियां भी इनमें शामिल

Fri, 25 Sep 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में राष्ट्रीय स्तर के हवाई कूदान प्रशिक्षण के दौरान 60 एनसीसी कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से सफल पैराशूट जंप किया। इनमें 30 लड़के और 30 लड़कियां शामिल रहे, जिन्होंने तीन-तीन बार सफलतापूर्वक छलांग लगाई।
 
विज्ञापन
बेस्ट कैडेट्स को मिले पुरस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान की ऊंचाइयां भी जिनके हौसले को नहीं डिगा सकीं, ऐसे 60 एनसीसी कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपने साहस और पराक्रम का प्रदर्शन किया। इनमें 30 लड़के और 30 लड़कियां शामिल रहीं। बृहस्पतिवार को एएटीएस, आगरा परिसर में राष्ट्रीय स्तर के हवाई कूदान प्रशिक्षण कोर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
विज्ञापन


1 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी आगरा की ओर से 1 से 24 सितंबर तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए कैडेटों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान सभी 60 कैडेटों ने 1250 फीट की ऊंचाई से तीन बार सफलतापूर्वक पैराशूट जंप किया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम, अपर महानिदेशक एनसीसी निदेशालय) ने कैडेटों को बैज लगाकर प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि ने कैडेटों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कर्नल पीके मिश्रा (उप ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा) और कमान अधिकारी विंग कमांडर केएस नेगी, जेडब्ल्यूओ पी. झा समेत एनसीसी के तमाम सैन्य और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बेस्ट कैडेट्स को मिले पुरस्कार
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के सीनियर डिवीजन कैडेट आदर्श तथा दिल्ली निदेशालय की सीनियर विंग कैडेट तनवी को बेस्ट कैडेट की ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें