फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर 60 लाख का जुर्माना, बिल भुगतान में होगी कटौती

Tue, 28 May 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिकंदरा वाटरवर्क्स के संचालन में लापरवाही बरतने पर त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा वाटरवर्क्स में पानी के शोधन प्लांट के संचालन में लापरवाही बरतने पर संचालक फर्म त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त ने सिकंदरा प्लांट का बीते पखवाड़े निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


जलकल विभाग के सिकंदरा वाटरवर्क्स में शोधन प्लांट के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

त्रिवेणी इंजीनियरिंग को हर माह 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। संचालन में लापरवाही और खामियां मिलने के कारण इस पर प्रतिमाह 10 फीसदी की कटौती भुगतान से की जाएगी। इस तरह प्रतिमाह 15 लाख रुपये की कटौती होगी। जनवरी से लेकर अप्रैल तक के बिल पर कटौती होने से कुल 60 लाख रुपये होंगे। मई का बिल आने पर भी उस पर 10 फीसदी कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निरीक्षण में मिले निर्देशों के क्रम में यह जुर्माना लगाया गया है। प्लांट के संचालन को लेकर फिर से निरीक्षण किया जाएगा। सुधार न मिलने पर फिर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें