फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मिलावटखोरों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मिलावट करने वाले व्यापारियों की अब खेर नहीं। जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। दिसंबर में छह मिलावट के मामले में अपर जिलाधिकारी ने लाखों का जुर्माना लगाया है। जुर्माने का नोटिस जारी होने के बाद व्यापारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

बीते साल में अलग-अलग समय पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जांच रिपोर्ट में फेल होने वाले नमूनों के मामले में कार्रवाई के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किए गए। दिसंबर में सुनवाई के बाद अपर जिलाधिकारी बी. राम ने छह मिलावटखोरों पर जुर्माना लगाया।
मिश्रित दूध का नमूना फेल होने पर संजू निवासी राजपलपुर पर 60 हजार, अर्जुन निवासी भगवंतपुर पर 95 हजार, प्रमोद कुमार निवासी छतारी पर 60 हजार, डाक बेलाहार निवासी कपाल सिंह पर 60 हजार का जुर्माना लगाया। झाराम बाबू निवासी नवीगंज पर खोआ का नमूना फेल होने पर 30 हजार और कटरा निवासी प्रदीप गुप्ता पर केक का नमूना फेल होने के मामले में 30 हजार का जुर्माना लगाया। जुर्माना जारी करने के बाद संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा घिरोर के मोहल्ला फर्राश निवासी मनोज कुमार की दुकान से भी बेसन का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। नमूना जांच में फेल होने के बाद अपर जिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई की गई, लेकिन उनकी मृत्यु होने के चलते कार्रवाई खत्म कर दी गई।
अपर जिलाधिकारी न्यायालय में विभाग द्वारा मुकदमे दायर किए जाते हैं। इन पर सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया जाता है। इस माह भी छह लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

रामसुंदर प्रसाद, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें