फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में आग लगने से 6 बीघा गेहूं की फसल जली

Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। विकास खंड क्षेत्र के गांव देवरी में मंगलवार की दोपहर को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया है। घटना में 6 बीघा गेहूं फसल जल गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

गांव देवरी में मंगलवार की दोपहर रामप्रकाश पुत्र तिलक सिंह के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से अचानक से आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग खेत की ओर दौड़ पड़े और सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मामले की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने क्षति का आकलन किया है। तहसीलदार मनोज चौधरी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर राजस्व टीम को क्षति के आकलन के गांव भेजा है। पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें