फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवक पर फायरिंग कर लूटे 6.17 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मंगलवार की देर रात्रि कार सवार एक युवक ने बाइक सवार तीन बदमाशों के द्वारा 6.17 लाख रुपये लूटे की जानकारी पुलिस को दी। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लूट के शिकार युवक से पूछताछ की गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की तो तथ्य गलत निकले। लूट के इस मामले में पुलिस का दावा है कि लूट की कोई वारदात नहीं हुई है। यह सूचना फर्जी थी।
विज्ञापन

लूट के शिकार हुए युवक सर्वेश यादव निवासी रानामऊ ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात्रि को वह अपने साथ 6.17 लाख रुपये की नकदी लेकर अपने गांव रानामऊ जा रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायर करके शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया और गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर 6.17 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। युवक ने सबसे पहले यूपी 112 को मामले की जानकारी दी। यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। लूट की घटना की सूचना के बाद सहावर सीओ अजीत चौहान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक से पूछा कि रुपये कहां से लाए तो युवक ने बताया कि वह चीनी की खरीद के लिए यह रुपये लेकर आया था। जिस व्यक्ति से रुपये लेकर आया उस व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया। पुलिस ने जब रुपये देने वाले व्यक्ति से रुपये देने के बारे में पूछा तो उस व्यक्ति ने बताया कर दिया कि उसने कोई रुपया हीं दिया है। जांच पड़ताल में रुपये लाने की बात की पुष्टि न होने पर पुलिस ने लूट की वारदात को नकार दिया है।
वर्जन-
- युवक के द्वारा रंजिश में कुछ लोगों को फंसाने के लिए 6 लाख रुपये की लूट की गलत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। जिसमें युवक के द्वारा 6 लाख रुपये किसी और से लाने के कथन की पुष्टि नहीं हुई है। युवक शराब के नशे में था। उसका किसी से झगड़ा भी हुआ था। जिसके चलते उसने यह सूचना पुलिस को दी- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें