स्वेटर, जूता-मोजा की कहने पर मांगते हैं टीसी
शहर में स्थित कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुरा, कंपोजिट विद्यालय वजीरपुरा, प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर आदि विद्यालयों में बच्चे सर्दी के दिनों में भी बिना स्वेटर और जूता के स्कूल आ रहे हैं। प्रधानाचार्यों का कहना है कि बच्चों को स्वेटर और जूता-मोजा के लिए दबाव बनाते हैं तो अभिभावक स्कूल से नाम काटने और टीसी की मांग करने लगते हैं।
बच्चे नंगे पैर पहुंच रहे
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि बिना व्यवस्थाओं के देखे ही विद्यालयों को शिफ्ट कर दिया गया है। तमाम अभिभावकों के खाते में अभी धनराशि नहीं पहुंची है। ऐसे में कई बच्चे नंगे पैर ही सर्दी में स्कूल पहुंच रहे हैं।
खाते लिंक नहीं होने से दिक्कत
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि भेजी गई थी, जिनके खातों में धनराशि नहीं पहुंची है। उन्होंने अपने खाते लिंक नहीं कराए होंगे। इसे दिखवाया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर रहे हैं।