न्यू आगरा थाना निवासी 65 वर्षीय ब्रेन ट्यूमर और ह्दय रोगी की बुधवार को मृत्यु होने से संक्रमित मृतक संख्या 134 हो गई है। 57 नए मरीज और मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6526 पहुंच गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक का दस साल पहले ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। वह चलने-फिरने में असमर्थ था। ह्दय संबंधित समस्या होने पर जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 11 अक्तूबर को उन्हें सिकंदरा स्थित प्रभा कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया। बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। कुल 134 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 57 नए मरीज और मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 6526 हो गया है। 530 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक 5892 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में 225810 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
90 फीसद हुई स्वस्थ दर
ताजनगरी में मरीजों के ठीक होने की दर 89.83% करीब 90 फीसद पहुंच गई है। प्रति 100 संक्रमितों में दो मरीजों की मृत्यु हो रही है जबकि प्रति 100 लोगों की जांच में तीन लोग संक्रमित मिल रहे हैं।