निर्जला एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। इस दौरा
आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी पर भव्य फूल बंगला शृंगार और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। श्याम बाबा का विशेष शृंगार रंग-बिरंगे फूलों, मखाने, अंजीर और इलायची की मालाओं से किया गया।
अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस दिन व्रत और सेवा से विशेष पुण्य मिलता है। अवधेश एवं मोनू परिवार ने शृंगार, पोशाक और छप्पन भोग की सेवा की। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गर्मी को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। इस मौके पर हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गोयल, विपिन बंसल और विकास गोयल आदि मौजूद रहे।